Posts

Showing posts from December, 2018

RJD से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव को उम्रकैद

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव को नाबालिग लड़की से रेप किए जाने के मामले में कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. इस मामले में राजबल्लभ यादव समेत 5 अन्य आरोपियों को अदालत ने 4 दिसंबर को हुई सुनवाई में पहले दोषी करार दिया था. जिसके बाद आज कोर्ट ने सजा सुनाई है. मालूम हो कि राजबल्लभ यादव समेत पांच लोगों पर नालंदा जिले के सुल्तानपुर की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप का आरोप था. लड़की ने 9 फरवरी को नालंदा के महिला थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि छह फरवरी को बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट मोहल्ले की सुलेखा देवी उसे एक जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बहाने गिरियक ले गईं थी. यहां जाने के बाद सुलेखा ने नाबालिग को नवादा के विधायक राजबल्लभ के हवाले कर दिया था. विधायक ने उसके साथ रेप किया. इसके बाद लड़की को 7 फरवरी को बिहारशरीफ में उसके घर छोड़ दिया गया था. उसे आरोपियों ने मुंह बंद रखने की धमकी दी थी. इसके बाद जब मामला थाने में पहुंचा तो विधायक राजबल्लभ यादव फरार हो गए थे. उनके फरार होने की खबर मीडिया में कई दिनों तक चली. फिर करीब ए...

जरीन खान ने कराई मैनेजर के खिलाफ FIR, छवि बिगाड़ने का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान सुर्खियों में हैं. अभिनेत्री ने अपनी पूर्व मैनेजर अंजलि आस्था के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. जरीन खान ने मैनेजर पर कथित रूप से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. FIR दर्ज होने के बाद जांच चल रही है. दरअसल, पैसों को लेकर जरीन का उनकी मैनेजर के साथ विवाद हुआ. इस दौरान मैनेजर ने जरीन को वैश्या कहकर बुलाया. बीती रात जरीन खान अपने वकील के साथ खार पुलिस स्टेशन पहुंचीं और IPC की धारा 509 के तहत शिकायत दर्ज कराई . अंजलि तकरीबन 3-4 सालों तक जरीन खान की मैनेजर रही हैं. दोनों की मोबाइल मैसेज के द्वारा बात हुई. जिसमें अंजलि ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया. इस दौरान उन्होंने जरीन को वैश्या तक कह डाला. यहीं से मामला गरमा गया. जरीन के वकील ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा - मैनेजर, जरीन की छवि को नुकसान पहुंचाना चाह रही हैं. अंजलि के खिलाफ ये कदम उठाना जरूरी था. जरीन इस बात से काफी खफा हैं और मामले को गंभीरता से ले रही हैं. वे अपनी इमेज को रिस्क में डालकर मामले को ढील देने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं. अभिनेत्री ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ 2010 में 'वीर' फिल्म से अपने...

Zero में अनुष्का के किरदार को ये बीमारी, 3 महीने तक की तैयारी

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है. हाल ही में फिल्म का पहला सॉन्ग 'मेरे नाम तू' रिलीज किया गया. अब फिल्म के किरदारों की चर्चा है . सबसे ज्यादा सस्पेंसिव अनुष्का का किरदार है. वे ट्रेलर में व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं. उन्हें बोलने में भी तकलीफ होती है. शाहरुख के किरदार को उनसे प्रेम हो जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीरो में अनुष्का शर्मा सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से जूझ रही हैं. वे एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं. अनुष्का ने अपने किरदार के लिए तीन महीने कड़ी मेहनत की. इस दौरान ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट की मदद ली. अनुष्का ने बताया, "मैं यह समझती थी कि यह भूमिका करने के दौरान मुझे किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और इसी कारण मैं यह भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हुई." शाहरुख खान की जीरो का पहला गाना: ट्विटर पर लोग बोले- सबसे बेहतरीन अनुष्का ने कहा कि उन्होंने ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट के साथ काम किया, जिन्होंने उन्हें यह समझाने में मदद की कि उनके किरदार को किस तरह की परेशान...