Posts

Showing posts from February, 2019

भारतीय कार्रवाई में गिराए गए विमान एफ-16 के मलबे की फोटो सामने आई

नई दिल्ली. पाकिस्तान का एक और झूठ गुरुवार को सामने आया। भारत द्वारा मार गिराए पाक के एफ-16 विमान के मलबे की फोटो आई। पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मिले मलबे के पास पाक के सैन्य अफसर भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। पाक का दावा था कि भारत ने हमारा कोई विमान नहीं गिराया।  उधर, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से फोन पर बात की। पोम्पियो ने जैश-ए-मोहम्मद के कैम्पों पर भारत के हमले का समर्थन जताया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं (आर्मी, नेवी और वायुसेना) के प्रमुखों से अपने आवास पर बीते 24 घंटे में दूसरी बार बात की। उन्होंने भारतीय पायलट के पाक के कब्जे में होने की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, तीनों प्रमुखों ने उन्हें ताजा हालात के बारे में बताया। अपडेट्स शाम 5 बजे आर्मी और एयरफोर्स की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- भारत-पाकिस्तान की तरफ से काफी खबरें आ रही हैं, जिनमें कुछ अच्छी खबरें भी हैं। दोनों देश एक दिशा की तरफ बढ़ रहे हैं, हम भी उसमें शामिल हैं। मुझे लगता है कि दोनों के ...