मां को था ब्रेस्ट कैंसर, इसलिए ऐसी ब्रा बनाई जो 5 मिनट में डिटेक्ट कर सकेगी ये बीमारी
मैक्सिको के 19 साल के स्टूडेंट जूलियन रिओस चांटु ने एक ऐसी 'ब्रा' बनाई है, जिसकी मदद से सिर्फ 5 मिनट में ही ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाया जा सकता है। इसे 'ईवा ब्रा' नाम दिया गया है और ये एक तरह से ऐसी डिवाइस है, जिसे ब्रा के अंदर लगाया जाएगा। ये डिवाइस मोबाइल ऐप से कनेक्ट रहेगी और कैंसर होने या नहीं होने पर इसका अलर्ट मिल जाएगा। मां की भी था ब्रेस्ट कैंसर, इसी से आया आइडिया जूलियन रिओस को इस ब्रा को बनाने का आइडिया अपनी मां से ही आया था। दरअसल, जूलियन जब 13 साल के थे तब उनकी मां को ब्रेस कैंसर हो गया। उन्होंने एक बार बताया था कि दो बार चेकअप के बाद भी ब्रेस्ट कैंसर को डिटेक्ट नहीं किया जा सका। आखिरकार उनकी मां के दोनों ब्रेस्ट को हटाना पड़ा तब जाकर उनकी जान बची । इसके बाद जूलियन ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर इस ब्रा को बनाया है। ब्रेस्ट कैंसर का कैसे पता लगाएगी ये ब्रा? दरअसल, कैंसर के ट्यूमर में ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है जिससे टेंपरेचर बढ़ जाता है। 'ईवा ब्रा' में इस टेंपरेचर को मापने के लिए छोटे-छोटे 200 बायोसेंसर लगे हैं, जो ऐप से कनेक्ट हैं।...