मां को था ब्रेस्ट कैंसर, इसलिए ऐसी ब्रा बनाई जो 5 मिनट में डिटेक्ट कर सकेगी ये बीमारी
मैक्सिको के 19 साल के स्टूडेंट जूलियन रिओस चांटु ने एक ऐसी 'ब्रा' बनाई है, जिसकी मदद से सिर्फ 5 मिनट में ही ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाया जा सकता है। इसे 'ईवा ब्रा' नाम दिया गया है और ये एक तरह से ऐसी डिवाइस है, जिसे ब्रा के अंदर लगाया जाएगा। ये डिवाइस मोबाइल ऐप से कनेक्ट रहेगी और कैंसर होने या नहीं होने पर इसका अलर्ट मिल जाएगा।
मां की भी था ब्रेस्ट कैंसर, इसी से आया आइडिया
जूलियन रिओस को इस ब्रा को बनाने का आइडिया अपनी मां से ही आया था। दरअसल, जूलियन जब 13 साल के थे तब उनकी मां को ब्रेस कैंसर हो गया।
उन्होंने एक बार बताया था कि दो बार चेकअप के बाद भी ब्रेस्ट कैंसर को डिटेक्ट नहीं किया जा सका। आखिरकार उनकी मां के दोनों ब्रेस्ट को हटाना पड़ा तब जाकर उनकी जान बची।
इसके बाद जूलियन ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर इस ब्रा को बनाया है।
ब्रेस्ट कैंसर का कैसे पता लगाएगी ये ब्रा?
दरअसल, कैंसर के ट्यूमर में ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है जिससे टेंपरेचर बढ़ जाता है। 'ईवा ब्रा' में इस टेंपरेचर को मापने के लिए छोटे-छोटे 200 बायोसेंसर लगे हैं, जो ऐप से कनेक्ट हैं। इसके बाद टेंपरेचर में जैसे ही बदलाव होगा, उसका अलर्ट 'ईवा ब्रा' पहनने वालों के पास जाएगा।
हालांकि, कैंसर का सही-सही अलर्ट पाने के लिए ईवा ब्रा को एक हफ्ते में 60-90 मिनट तक पहनना होगा। 'ईवा' एक तरह का कप या डिवाइस है जिसे ब्रा के अंदर लगाया जाता है और इसकी मदद से सिर्फ 5 मिनट में ही ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता लगाया जा सकता है।
2019 से शुरू होगा इसका ट्रायल
ईवा ब्रा को प्रोटोटाइप जूलियन ने पिछले साल एक कॉन्फ्रेंस में पेश किया था और इसके लिए उन्हें 'ग्लोबल स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर' का अवॉर्ड भी मिला था।
जूलियन ने बताया कि 'ईवा ब्रा अभी मार्केट में अवेलेबल नहीं है और फिलहाल मैक्सिकल सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट (IMSS) और सालूद डिग्ना एसोसिएशन के साथ मिलकर इसकी टेस्टिंग की जा रही है।'
उन्होंने बताया कि 2019 तक इस ब्रा का क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो जाएगा।

Comments
Post a Comment