भारतीय कार्रवाई में गिराए गए विमान एफ-16 के मलबे की फोटो सामने आई

नई दिल्ली. पाकिस्तान का एक और झूठ गुरुवार को सामने आया। भारत द्वारा मार गिराए पाक के एफ-16 विमान के मलबे की फोटो आई। पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मिले मलबे के पास पाक के सैन्य अफसर भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। पाक का दावा था कि भारत ने हमारा कोई विमान नहीं गिराया। 

उधर, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से फोन पर बात की। पोम्पियो ने जैश-ए-मोहम्मद के कैम्पों पर भारत के हमले का समर्थन जताया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं (आर्मी, नेवी और वायुसेना) के प्रमुखों से अपने आवास पर बीते 24 घंटे में दूसरी बार बात की। उन्होंने भारतीय पायलट के पाक के कब्जे में होने की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, तीनों प्रमुखों ने उन्हें ताजा हालात के बारे में बताया।

अपडेट्स

शाम 5 बजे आर्मी और एयरफोर्स की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- भारत-पाकिस्तान की तरफ से काफी खबरें आ रही हैं, जिनमें कुछ अच्छी खबरें भी हैं। दोनों देश एक दिशा की तरफ बढ़ रहे हैं, हम भी उसमें शामिल हैं। मुझे लगता है कि दोनों के बीच दशकों से चला आ रहा विवाद खत्म होगा।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ अहम बैठक करेंगी।

गुरुवार को पाकिस्तान ने कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह 6 से 7 बजे तक, फिर दोपहर एक बजे गोलीबारी की। भारत की तरफ से भी इसका माकूल जवाब दिया गया। 

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की तत्काल और सुरक्षित वापसी के लिए पाक के विदेश मंत्रालय को एक पत्र भेजा। नई दिल्ली में पाक के कार्यवाहक उच्चायुक्त को भी ऐसा ही आपत्ति पत्र दिया गया।

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा से 5 किमी की दूरी पर स्थित 12वीं तक के निजी और सरकारी स्कूलों को गुरुवार-शुक्रवार को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान को एक डॉजियर सौंपा जिसमें पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने की बात कही गई है। विदेश मंत्रालय ने भारत में पाक के कार्यवाहक उच्चायुक्त को यह डॉजियर सौंपा। मंत्रालय ने हमले पर उच्चायुक्त से कड़ा विरोध जताया।

अमेरिका की सलाह- बातचीत से तनाव कम करें भारत-पाक
अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान से कहा है कि सीमा पार सैन्य गतिविधियों को बंद करें और आपस में बातचीत से तनाव कम करें। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पाक से कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों के मुताबिक अपनी जमीन पर आतंकियों के पनाहगाह न बनने दे।

पायलट एसोसिएशन का पाक के खिलाफ कार्रवाई को समर्थन
इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (आईसीपीए) ने एक लेटर जारी करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन देने के बात कही है। लेटर में कहा गया है कि पायलट के रूप में हम अपने देश की सेवा करने के लिए सशस्त्र बलों के बाद खुद को रक्षा की दूसरी पंक्ति मानते हैं। आईसीपीए एक देशभक्त और जिम्मेदार यूनियन होने के नाते सभी ऑपरेशनों में पूर्ण सहयोग करेगा।

पाक के एक एफ-16 को मार गिराया था

पाकिस्तान ने बुधवार सुबह भारत के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर किया था। तीन पाकिस्तानी एयरबेस से 10 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी और इनमें से 3 पुंछ और राजौरी में घुस आए। इनके निशाने पर भारतीय सैन्य ठिकाने थे। वायुसेना ने घुसपैठ का जवाब देने के लिए 2 मिग-21 और 3 सुखोई-30 भेजे। मिग के पायलट ने एक पाकिस्तानी एफ-16 मार गिराया। इस दौरान मिग क्रैश होने के चलते पाक ने हमारे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को बंदी बना लिया।

Comments

Popular posts from this blog

四部委:外籍人员隔离费用自理 未参保者先救治后收费

肺炎疫情与互联网时代 BBC记者假想2005年

欧洲智库专家:病毒是人类共同敌人,“甩锅”无助解决问题