मारुति सुजुकी 1 अप्रैल 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद करेगी

नई दिल्ली. मारुति 1 अप्रैल 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद करेगी। कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने यह जानकारी दी है। घरेलू बाजार में मारुति की बिक्री में 23% डीजल कारें शामिल हैं।

कंपनी ने कुछ कारों के दाम भी बढ़ाए

मारुति ने डीजल रेंज और आरएस पेट्रोल वैरिएंट वाली बलेनो कारों की कीमतें 15,000 रुपए तक बढ़ा दी हैं। एक लीटर बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन वाली बलेनो आरएस अब 8.88 लाख रुपए में मिलेगी। पहले कीमत 8.76 लाख रुपए थी।

डीजल रेंज वाली बलेनो की कीमतें 6.73 लाख से 8.73 लाख रुपए के बीच होंगी। पहले यह रेंज 6.61 लाख से 8.60 लाख रुपए थी। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह नहीं बताई है। मारुति ने इसी हफ्ते 5.58 लाख से 8.9 लाख रुपए की रेंज में बीएस-6 मानकों वाली गाडियां लॉन्च की थीं।

राष्ट्रपति ने पुलिस प्रमुख और सुरक्षा सचिव से इस्तीफा मांगा

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने देश के पुलिस प्रमुख पी. जयसुंदरा और सुरक्षा सचिव एच.फर्नांडो से इस्तीफा देने काे कहा है। राष्ट्रपति के करीबी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह निर्णय रविवार को हुए बम-धमाकों को सुरक्षा में भारी चूक मानते हुए लिया गया। सिरिसेना ने मंगलवार शाम कहा था कि अगले 24 घंटे में सुरक्षाबलों के प्रमुख बदले जाएंगे।

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अपना रोड शो शुरू किया। वे यहां से दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 7 किलोमीटर लंबा रोड शो दशाश्वमेध घाट पर खत्म होगा। इस दौरान अलग-अलग समुदायों के लोग मोदी का स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गंगा आरती में शामिल होंगे। वे शुक्रवार को काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

मोदी का रोड शो बीएचयू के सिंह द्वार पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। रोड शो लंका, अस्सी, भदैनी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया के बाद दशाश्मेध घाट तक चेलगा। सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कोई सड़क के बीच में न आ पाए। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 21 एडिशनल एसपी, 55 सीओ, 620 इंस्पेक्टर, 3100 कांस्टेबल, 12 कम्पनी पीएसी, 16 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, 150 महिला सिपाही समेत एसपीजी और एलआईयू की टीमें चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

四部委:外籍人员隔离费用自理 未参保者先救治后收费

肺炎疫情与互联网时代 BBC记者假想2005年

欧洲智库专家:病毒是人类共同敌人,“甩锅”无助解决问题